{"_id":"600874648ebc3e2e7045a1c7","slug":"celebrated-the-prakash-parv-of-guru-gobind-singh-muzaffarnagar-news-mrt521522114","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व मनाया
विज्ञापन
गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर रोडवेज गुरुद्वारा में सजा दरबार।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व मनाया
मुजफ्फरनगर। सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह महाराज का प्रकाश पर्व उत्साह पूर्वक मनाया गया। श्री गुरु सिंह सभा द्वारा गुरुद्वारा रोडवेज पर मुख्य आयोजन हुआ। रागी जत्थेदारों ने साध संगत को शबद कीर्तन से निहाल किया।
श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा निकट रोडवेज में दो दिन से चल रहा अखंड पाठ साहिब पूरा हुआ। गुरुद्वारा गांधी कालोनी का कीर्तन जत्था विरेंद्र सिंह पंछी ने कीर्तन करते हुए संगत को निहाल किया। ज्ञानी जोगा सिंह और ज्ञानी हरजीत सिंह ने सिख खालसा पंथ के संस्थापक व प्रथम सेनापति गुरू गोविंद सिंह के बारे में बताया। समाजसेवी मनीष चौधरी समेत अन्य लोगों को सम्मानित किया गया। समर्पित युवा द्वारा रक्तदान शिविर लगाया गया। पदाधिकारियों को अमरजीत सिंह सिड़ाना व धनप्रीत सिंह बेदी ने सम्मानित किया गया। बाद में लंगर का आयोजन हुआ।
श्री गुरू सिंह सभा के मीडिया प्रभारी सरदार हरजीत सिंह ने बताया कि श्री गुरू सिंह सभा के प्रधान अमरजीत सिंह सिड़ाना, महासचिव धनप्रीत सिंह चन्नी बेदी, गुरुप्रीत सिंह पुरी, सुखदर्शन सिंह बेदी, गुरनाम सिंह, हरजीत सिंह, सुखमंदर सिंह, विरेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह चड्ढा, जगप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह सन्नी, गुरचरण सिंह बराड आदि रहे।
विज्ञापन
खतौली में भी प्रकाशोत्सव मनाया
खतौली। जानसठ रोड स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। उसके जीवन पर प्रकाश डाला गया। प्रभातफेरी के माध्यम से गुरु साहिब का जस एवं महिला गायन करते हुए नगर भ्रमण किया गया। ज्ञानी हरभजन सिंह ने गुरुवाणी कीर्तन से संगतों को निहाल किया। गुरकीरत कौर ने कविता पाठ किया। मौके पर सरदार लखवीर सिंह लक्खी, सतपाल सिंह पाली, जसबीर सिंह, गुरमीत सिंह, हरबंस लाल सलूजा, गुरिंदर सिंह, जोगिंदर सिंह मौजूद रहे। अखंड पाठ साहिब एवं लंगर की सेवा सरदार लखवीर सिंह लक्खी की ओर से निभाई गई।

गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर रोडवेज गुरुद्वारा में रक्तदान करते युवक।- फोटो : MUZAFFARNAGAR