फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Celebrated the anniversary of Shri Ram Mandir Foundation Stone

श्रीराम मंदिर शिलान्यास का वार्षिकोत्सव मनाया

Wed, 04 Aug 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Celebrated the anniversary of Shri Ram Mandir Foundation Stone
शुकतीर्थ में कार्यक्रम का शुभारंभ करते स्वामी ओमानंद। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
श्रीराम मंदिर शिलान्यास का वार्षिकोत्सव मनाया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मोरना। विश्व हिंदू महासंघ की ओर से अयोध्या में श्रीराम मंदिर शिलान्यास के एक बर्ष पूरे होने पर बडे़ ही धूमधाम से भागवत पीठ शुकदेव आश्रम पर वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया गया। दीप प्रज्वलन भागवत पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद ने किया।

विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष ब्रजमोहन शर्मा एवं धर्माचार्य आचार्य सुमन कृष्ण की ओर से सभी को श्रीराम नाम का दुपट्टा पहनाकर श्री राम मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ सामूहिक रूप से कराया गया। प्रदेश मंत्री कामेश आर्य ने कहा कि श्रीराम कि तरह हमें अनुशासन का पालन करना चाहिए। विश्व हिंदू महासंघ की ओर से सभी को संदेश दिया गया कि आज के आधुनिक भारत में सनातन संस्कृति को बचाए रखने के लिए हिंदुत्व को संगठित होना होगा। सभी वर्गों को साथ लेकर सेवा भाव के साथ अपने दायित्वों का पालन करना होगा। इस मौके पर प्रमोद त्यागी, श्रीकांत शर्मा मंडल प्रभारी, धीरेंद्र धीमान जिला महामंत्री, तरुण त्यागी, तरुण आहुजा, जय प्रकाश गुप्ता, सहदेव शर्मा, देवदत्त शर्मा, अशोक कुमार, सुभाष पाल, कमर पाल, विश्वंभर पाल, राकेश पाल, राजेंद्र धीमान, संजय पंडित, सोनू शर्मा, मनोज देशबाल एवं सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed