{"_id":"60f07e1e8ebc3e9cde78447b","slug":"celebrate-bakrid-with-mutual-harmony-and-brotherhood-muzaffarnagar-news-mrt5475434110","type":"story","status":"publish","title_hn":"परस्पर सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाएं बकरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परस्पर सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाएं बकरीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरथावल। एसडीएम सदर दीपक कुमार और सीओ सदर हेमंत कुमार ने कहा कि बकरीद का त्योहार पारस्परिक सद्भाव और सौहार्द के साथ मनाएं। कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी कैंप में किसी अपराधी छवि के व्यक्ति का सहयोग नहीं लिया जाए।
बृहस्पतिवार को दोनों अधिकारियों ने थाने में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों और जिम्मेदार लोगों की बैठक ली। आगामी कांवड़ यात्रा महोत्सव और बकरीद पर्व पर उन्होंने लोगों से सुझाव लिए और कहा कि त्योहार पर भाईचारे की मिसाल बरकरार रखें। बकरीद पर कुर्बानी की नई परंपरा शुरू नहीं की जाए। पशुओं के अवशेष खुले में नहीं डाले जाएं और बंद स्थान पर पशुओं की कुर्बानी हो। ग्राम प्रधान गांव में समुचित स्थानों पर गड्ढ़े खुदवाकर अवशेषों को दबवाने में सहयोग करें।
उन्होंने कहा कि कांवड़ शिविर में आयोजन कर्ता और मुख्य मार्ग पर ड्यूटी करने वाले लोगों का पूरा विवरण थाने में संकलित होगा। अपराधी किस्म के व्यक्ति को कांवड़ सेवा से दूर रखा जाएगा। एचएसओ एमपी सिंह ने बताया किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं दें। किसी भी समस्या के लिए उनसे मोबाइल फोन पर संपर्क करें। नय्यूम प्रधान कुटेसरा, इंतजार बीडीसी, कुशल पाल प्रधान न्यामू, अफसरून प्रधान नगलां राई, विपिन प्रधान गुनियाजुड्डी, लोकेश कुमार प्रधान बिरालसी, कुशलपाल अलीपुरा, अजित सिंह पावटी खुर्द, मौ. कामिल सैदपुर कलां, जब्बार कुल्हेड़ी, विनोद फौजी प्रधान रोनी हरजीपुर, वीरपाल मुथरा प्रधान, मुकेश बजरंगी छिमाऊ प्रधान, हुसैन प्रधान दधेडू खुर्द, संजय त्यागी प्रधान महाबलीपुर, संतराम ज्ञानामाजरा, गय्यूर त्यागी सभासद, चरण सिंह रसूलपुर, मौ. नौशाद सैदनगलां आदि मौजूद रहे।