फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   CDO expressed displeasure over reduction in children's milk

Muzaffarnagar News: बच्चों के दूध में कटौती पर सीडीओ ने जताई नाराजगी

Thu, 21 Aug 2025 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
CDO expressed displeasure over reduction in children's milk
मुजफ्फरनगर। ब्लॉक सदर के उच्च प्राथमिक विद्यालय संधावली में निरीक्षण के दौरान मिड डे मील में विद्यार्थियों को पर्याप्त मात्रा में दूध नहीं दिए जाने पर सीडीओ कमल किशोर कंडारकर ने नाराजगी जताई। उन्होंने प्रधान को निर्देश दिए कि भविष्य में बच्चों की संख्या के आधार पर निर्धारित मात्रा में पीने के लिए विद्यालय को दूध उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन

बुधवार को सीडीओ और बीएसए ने विद्यालयों सदर ब्लॉक के विद्यालयों का निरीक्षण किया। शिक्षिका आयुषी कंसल बाल्य देखभाल अवकाश, निगहत फातिमा चिकित्सा अवकाश और रवि मलिक अनुदेशक अवैतनिक अवकाश पर मिले। विद्यालय में पंजीकृत 495 बच्चों के सापेक्ष 390 बालक-बालिकाएं उपस्थित थे। भौतिक स्थिति एवं शैक्षिक स्तर संतोषजनक मिला, लेकिन मीड डे मिल को लेकर सीडीओ ने नाराजगी जताई। उन्होंने बच्चों से भोजन, फल, दूध की मात्रा एवं गुणवत्ता की पुष्टि की। इंचार्ज शिक्षिका सरिता बालियान ने बताया कि प्रधान की ओर से बच्चों को वितरण किया जाने वाला दूध कम मात्रा में भिजवाया जाता है। बीएसए संदीप कुमार ने बताया कि ग्राम प्रधान को सचेत करने के निर्देश दिए गए हैं। इस मामले में कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed