{"_id":"6050f3498ebc3e59220c5cce","slug":"ccs-university-professor-dinesh-kumar-at-dav-college-muzaffarnagar-news-mrt5302623128","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम: दिनेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम: दिनेश
विज्ञापन
डीएवी डिग्री कालेज में अतिथि को स्मृति चिह्न देते शिक्षक।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम: दिनेश
मुजफ्फरनगर। सीसीएस यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, राजनीतिक और सामाजिक सोच का विकसित होना जरूरी है।
डीएवी कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत अर्थशास्त्र विभाग द्वारा व्याख्यान का आयोजन किया गया। चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रोफेसर दिनेश कुमार मुख्य अतिथि रहे। शुभारंभ प्रबंध समिति सचिव डॉ. एमके बंसल और प्राचार्या डॉ शशि शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। खुशी एवं तान्या ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। मुख्य वक्ता दिनेश कुमार ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के पांच स्तंभ हैं। व्यवस्था, आधारित संरचना, जनांकिकी, अर्थव्यवस्था और मांग पक्ष। इन सभी के द्वारा पारस्परिक मिश्रित आत्मनिर्भरता से विकास के मार्ग पर बढ़ सकते हैं। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक एवं राजनीतिक व्यवस्था और अर्थव्यवस्था को विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि स्थानीय उत्पाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किए जा सके। कॉलेज की अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सुषमा सैनी ने कहा कि देश में आत्मनिर्भर भारत का माहौल बना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच से इसमें गति आई है। हम हर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हैं। प्राचार्या डॉ शशि शर्मा ने सभी का आभार जताया। डॉ अर्चना सिंघल, डॉ, रुही जावेद का सहयोग रहा।