{"_id":"5ff362028ebc3e3e7d723959","slug":"cash-and-beer-stolen-by-breaking-shop-locks-muzaffarnagar-news-mrt518916292","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयर शॉप के ताले तोड़कर नकदी-बीयर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीयर शॉप के ताले तोड़कर नकदी-बीयर चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शॉप के ताले तोड़कर नगदी-बीयर चोरी
मुजफ्फरनगर। शहर के भोपा रोड पर गांधीनगर स्थित बीयर शॉप के ताले तोड़कर बदमाशों ने उसमें से तीन पेटी बीयर व 11 हजार की नगदी चोरी कर ली। बीयर शॉप के सेल्समैन ने घटना की तहरीर दी है। पुलिस ने शॉप पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांधीनगर में भोपा रोड पर नीना नारंग की बीयर शॉप है। इस पर कुलदीप सिंह बतौर सेल्समैन काम करता है। रविवार देर रात करीब एक बजे कुछ बदमाश बीयर शॉप पर पहुंचे और शॉप के ताले तोड़कर अंदर घुस गए। कुलदीप के अनुसार बदमाश दुकान में से तीन पेटी बीयर और गल्ले में रखे 11 हजार रुपये नगद चोरी कर ले गए, जो शॉप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गए हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के लिए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में ले ली है, जिसके आधार पर बदमाशों को चिह्नित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।