फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Case registered against 100 people who protested at Mill Gate

Muzaffarnagar News: मिल गेट पर प्रदर्शन करने वाले 100 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 25 Mar 2024 03:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Case registered against 100 people who protested at Mill Gate
मुजफ्फरनगर। तितावी चीनी मिल के गेट पर प्रदर्शन करने वाले 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


तितावी मिल के वरिष्ठ प्रबंधक शशांक श्रीवास्तव ने थाने में दी तहरीर में बताया कि यश सिक्योरिटी के माध्यम से समय सिंह नाम के सिक्योरिटी गार्ड को मिल में 16 जून 2023 को नियुक्त किया गया था। उसने सात मार्च के बाद अचानक मिल में ड्यूटी पर आना बंद कर दिया। तीन दिन बाद पता चला कि समय सिंह ने अपने शामली के थानाभवन क्षेत्र स्थित गांव गोगवान जलालपुर में घर पर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे परिजनों ने इलाज के लिए मेरठ में भर्ती कराया। वहां उसकी मौत हो गई। 21 मार्च को गांव के राजनीतिक लोगों सहित 100 लोग सुबह के समय मिल के बाहर आ गए और जानबूझकर गेट बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने मृतक का शव गेट पर रखकर प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं मिल के सुरक्षा कर्मियों सहित उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। शशांक श्रीवास्तव ने लिखाया कि गांव वालों ने उन पर आरोप लगाया कि समय सिंह उनकी वजह से डिपरेशन में था। उसकी गन भी जब्त की गई थी, जबकि यह सभी आरोप निराधार है। उन्होंने थाने में तहरीर देते हुए प्रदर्शन करने वाले 100 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed