फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Case of murder of BJP leader's father: picket at the post

भाजपा नेता के पिता की हत्या का मामला : चौकी पर दिया धरना

Thu, 02 Sep 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Case of murder of BJP leader's father: picket at the post
जानसठ के गांव भलवा में भाजपा नेता के पिता की हत्या में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को भलव? - फोटो : KHATAULI
भाजपा नेता के पिता की हत्या का मामला : चौकी पर दिया धरना
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। गांव भलवा में भाजपा नेता के पिता की हत्या के मामले में नामजद फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित परिजन बृहस्पतिवार को भलवा पुलिस चौकी पर धरने पर बैठ गए। पीड़ित परिवार के लोगों ने पुलिस चौकी के बराबर में टेंट गाड़कर अपने पशुओं को भी धरनास्थल पर बांध दिए। पीड़ितों ने कहा कि पुलिस से भरोसा उठने पर ही आंदोलन के लिए विवश होना पड़ा है। सीओ ने पीड़ित परिजनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़े हुए हैं।
गांव भलवा निवासी भाजपा के बूथ अध्यक्ष सुशील कुमार के पिता श्याम सिंह प्रजापति की 21 जुलाई को गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के पुत्र सुशील कुमार ने दूसरे वर्ग के सात लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि अभी तक दो नामजद आरोपी फरार चल रहे हैं। फरार नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित परिवार के लोगों में रोष व्याप्त हो गया। परिवार के लोगों ने बृहस्पतिवार की सुबह भलवा पुलिस चौकी पर धरना देना शुरू कर दिया। पीड़ित परिवार के लोगों ने कहा कि जब तक फरार नामजद आरोपी गिरफ्तार नहीं होंगे, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। धरने की सूचना मिलने पर सीओ शकील अहमद पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ने छह सितंबर तक फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, लेकिन पीड़ित परिवार के लोग नहीं माने। पीड़ित परिवार के लोगों को कहना है कि फरार आरोपियों से उनको खतरा है। इसलिए वे गांव में रहना नहीं चाहते हैं। पीड़ित परिवार के लोगों ने सीओ से सुरक्षा की मांग की।
विज्ञापन

सीओ पर आरोपियों को बचाने का आरोप
भाजपा नेता सुशील कुमार ने आरोप लगाया कि सीओ फरार आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी। वह अपने परिवार के साथ धरने पर ही बैठा रहेगा। बहुत समय बीत चुका है, अब पुलिस के आश्वासन देने को लेकर वह एक भी बात नहीं सुनेगा। सीओ शकील अहमद का कहना है कि भाजपा नेता सुशील कुमार और उनके परिवार को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। इसके लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed