{"_id":"6470e414f9fe1306670b72e4","slug":"case-of-embezzlement-and-fraud-against-field-officer-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1033-838-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: फील्ड ऑफिसर के खिलाफ गबन और धोखाधड़ी का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: फील्ड ऑफिसर के खिलाफ गबन और धोखाधड़ी का मुकदमा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। सेंट्रल बैंंक ऑफ इंडिया चरथावल की शाखा के कृषि के फील्ड ऑफिसर अभिनव कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन का मुकदमा कायम हुआ है। शाखा प्रबंधक तरूण शर्मा की ओर से किसानों के दर्जनों खातों की धनराशि को गलत तरीके से शामली की एक महिला के खाते में ट्रांसफर किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।
चरथावल शाखा में खाताधारक स्वदेश त्यागी के पति ने 17 अप्रैल को उनके खाते से बिना अनुमति के रुपये निकालने की शिकायत की थी। इसके बाद शाखा में संचालित अन्य खातों की जांच की गई। तथ्य सही पाए जाने के बाद अन्य खातों की जांच पड़ताल कराई गई। मालूम चला कि विभिन्न खातों से गबन हुआ है। आरोपी फील्ड ऑफिसर, जो शाखा में 27 जुलाई 2021 से 26 अप्रैल 2023 तक कृषि के फील्ड ऑफिसर के पद तैनात रहे है। आरोप है उन्होंने पद का दुरुपयोग करते हुए सहायक शाखा प्रबंधक के पद पर तैनात अरुण कुमार एवं कैशियर प्रवीण कुमार के कोड से बिना अनुमति लिए बैंक खातों की धनराशि शामली की एक महिला के खाते में अंतरित कर दी।
शामली ब्रांच से बैंक खातों में महिला के खातों में धनराशि ट्रांसफर किए जाने की पुष्टि हुई है। खाताधारक शमीम अली, अजीत कुमार अल्वा, स्वदेश त्गागी, अजब सिंह, सोमपाल सिंह, जीवन सिंह, ब्रजपाल, ब्रह्मपाल, लीला, ब्रज किशोर, कादिर, मनफूल सिंह और कामिल के खातों से हजारों रुपये शामली महिला के खाते में ट्रांसफर हुए है। इनके अलावा मेरठ ऑफिस के आरओ द्वारा किसान खाताधारकों के खातों में कृषि कर मोचन धनराशि 1,39,366.00 रुपये अवैध तरीके से महिला के खाते में ट्रांसफर कर दी गई है।
विज्ञापन
शाखा प्रबंधक तरुण शर्मा ने बताया रीजनल ऑफिस मेरठ के आदेशों के बाद उन्होंने थाने में मुकदमा कायम करा दिया है। अभी अन्य खातों की जांच की जा रही है। तत्कालीन फील्ड ऑफिसर की विभागीय जांच शुरू हो गई है।