फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Case filed for waving firearm

तमंचा लहराने पर मुकदमा दर्ज

Wed, 01 Dec 2021 12:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:01 PM IST
विज्ञापन
Case filed for waving firearm
तमंचा लहराने पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मंसूरपुर। पुलिस ने सोशल मीडिया पर तमंचा लहराते हुए हुई वायरल वीडियो प्रकरण में पुरबालियान निवासी किसान नेता के भाई तथा उसके एक साथी के खिलाफ मुकदमा कायम किया है।
थाना प्रभारी मुकेश कुमार गौतम ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक वीडियो में एक युवक दोनों हाथों में तमंचा लेकर नृत्य कर रहा है, तथा उसका एक साथी उसके पास बैठा हुआ हंस रहा है। पुलिस ने वीडियो की जांच की तो हाथों में तमंचा लिए हुए युवक गांव पुरबालियान निवासी जीशान निकला। उन्होंने ने बताया कि जीशान का भाई एहसान जो अपने आपको एक किसान संगठन का पदाधिकारी कहता है, अपराधी किस्म का है तथा पुलिस उसकी हिस्ट्रीशीट खोल चुकी है। वह एक किसान संगठन की आड़ में पुलिस पर मुकदमा समाप्त करने का दबाव बना रहा है। इसी को लेकर भारतीय किसान यूनियन तोमर के नेतृत्व में 16 नवंबर को मंसूरपुर थाने में धरना प्रदर्शन किया था, तथा 4 दिसंबर को मुजफ्फरनगर में धरना प्रदर्शन करने की घोषणा कर रखी है।
विज्ञापन

मंगलवार को तमंचा लहराने वाले प्रकरण में एहसान के भाई जीशान तथा जीशान के एक साथी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा लिखा गया है। उनका कहना है कि पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी तथा किसी के दबाव में नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed