{"_id":"5e5aaf2a8ebc3ef3be4d269c","slug":"case-filed-for-accident-driver-sent-to-jail-khatauli-news-mrt471507743","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे का मुकदमा दर्ज, चालक को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे का मुकदमा दर्ज, चालक को जेल भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे का मुकदमा दर्ज, चालक को जेल भेजा
खतौली। गांव खाईखेड़ा में बरात में आए दूल्हे के ममेरे भाई को प्राइवेट बस ने कुचल डाला था। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक के चाचा ने चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
शुक्रवार को खतौली के गांव पलड़ी निवासी अर्जुन पुत्र कर्मपाल की बरात ककरौली के गांव खाईखेड़ा में गई थी। बरात में दूल्हे का ममेरा भाई मोनू गया था। सड़क पार करते समय प्राइवेट बस के नीचे कुचले जाने से मोनू की मौत हो गई थी। गुस्साए बरातियों ने बस में तोड़फोड़ कर दी थी और मुआवजे की मांग को लेकर शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया था। अधिकारियों ने मुआवजे का आश्वासन देकर किसी प्रकार जाम को खुलवाया। मृतक मोनू के चाचा मेरठ के थाना फलावदा के गांव महलका निवासी राहुल की ओर से बस चालक भोपा के गांव ककराला निवासी उमरदीन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शनिवार को आरोपी चालक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।