फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Case filed against eight including the owner of Bajaj Sugar Mill in Ghatauli

Muzaffarnagar News: बजाज शुगर मिल के मालिक सहित आठ पर घटतौली में मुकदमा दर्ज

Sat, 21 Jan 2023 06:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2023 06:05 PM IST
विज्ञापन
Case filed against eight including the owner of Bajaj Sugar Mill in Ghatauli
भैसाना मिल के बड़ौदा तृतीय क्रय केंद्र पर पकड़ी गई थी घटतौली
विज्ञापन

थाना बुढ़ाना पर गन्ना समिति सचिव की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट
तौल लिपिक के निलंबन के बाद उसका लाइसेंस भी निरस्त किया
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। भैसाना चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र बड़ौदा तृतीय पर घटतौली पकड़े जाने के मामले में बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड भैसाना के मालिक, हार्डवेयर, साफ्टवेयर एवं एएमसी प्रदाताओं और तौल लिपिक पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। तौल लिपिक के निलंबन के बाद उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया है।
जिला गन्ना अधिकारी डॉ राजेश धर द्विवेदी ने बताया कि 20 जनवरी को बजाज चीनी मिल भैसाना के तौल केंद्र बड़ौदा तृतीय में दो प्रतिशत घटतौली पकड़ी गई थी। गन्ना आयुक्त के आदेश पर गन्ना समिति सचिव बुढ़ाना ब्रजेश कुमार राय ने चीनी मिल मालिक कुशाग्र बजाज, प्रबंध निदेशक अजय कुमार शर्मा, चीनी मिल अध्यासी जंग बहादुर तोमर, क्रय केन्द्र पर तैनात तौल लिपिक महिपाल सिंह, चीनी मिल के आईटी हेड विजय बालियान, सीएफओ सुनील कुमार ओझा, चीनी मिल के हार्डवेयर प्रदाता केडी शर्मा एवं साफ्टवेयर प्रदाता देवेन्द्र मिश्रा के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम, विधिक माप विज्ञान अधिनियम और भारतीय दण्ड संहिता की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

ये था मामला
डीसीओ आरडी द्विवेदी ने शिकायत मिलने पर खांडसारी अधिकारी चंद्रशेखर, सहकारी गन्ना विकास समिति बुढ़ाना के सचिव ब्रजेश कुमार राय के साथ लेकर बजाज हिन्दुस्तान शुगर लिमिटेड इकाई भैसाना के बड़ौदा तृतीय गन्ना क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान किसान सुभाष निवासी ग्राम बड़ौदा की बोगी में दो प्रतिशत की गन्ना घटतौली पाई गई। तौल लिपिक आफलाइन तौल कर रहा था। क्रय केन्द्र पर प्रयुक्त डिजिटलाइजर और एचएचसी का आपस में कोई लिंक नहीं पाया गया। चीनी मिल के अध्यासी ने पाक्षिक स्थानांतरण ईआरपी लॉटरी की सूची के क्रम में नहीं मिले। विभागीय अधिकारियों के मोबाइल नंबरों की सूची प्रदर्शित नहीं थी। क्रय केंद्र पर बीम स्केल की भी समुचित व्यवस्था नहीं पाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed