{"_id":"601edbcf8ebc3e4c6966f8db","slug":"carts-vehicles-standing-in-no-wedding-zone-muzaffarnagar-news-mrt5240872146","type":"story","status":"publish","title_hn":"नो-वेडिंग जोन में खड़े हो रहे ठेले-वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नो-वेडिंग जोन में खड़े हो रहे ठेले-वाहन
विज्ञापन
खतौली में जानसठ तिराहे पर नो वैंडिंग जोन में खड़े वाहन।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
नो-वेडिंग जोन में खड़े हो रहे ठेले-वाहन
मुजफ्फरनगर, खतौली। कस्बे के नो-वेडिंग जोन में वाहन खड़े होने के कारण जाम की स्थिति बन रही है, जिससे राहगीरों को परेशान होना पड़ता है।
कस्बे में जानसठ तिराहा भीड़भाड़ वाला तिराहा है। तीनों ओर से वाहन आने के कारण वहां हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में सड़क के दोनों ओर ठेले व वाहन खड़े होने के कारण स्थिति और विकट हो जाती है। कुछ दिन पूर्व अधिकारियों ने इस चौराहे पर नो-वेडिंग जोन का बोर्ड लगाते हुए यहां ठेले व वाहन खड़े करने पर जुर्माना लगाने की चेतावनी जारी कर दी थी। इसके बावजूद यहां न केवल रोडवेज व निजी रूट की बसें खड़ी की जा रहीं हैं, बल्कि ठेली विक्रेता भी यहां खड़े रहते हैं। तमाम प्रयास के बावजूद इस तिराहे पर जाम की स्थिति हर समय बनी रहती है, जिससे पुलिस को भी जूझना पड़ता है। नो-वेडिंग जोन का बोर्ड भी मात्र एक दिखावा बनकर रख गया है, जिससे दुकानदार भी परेशान हैं।
इन्होंने कहा ......
- एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी का कहना है कि कस्बे में यात्री शेड की जगह चिह्नित की जा रही है। इसके बाद यात्री शेड निर्मित कर वहीं पर गाड़ियों के रुकने की व्यवस्था की जाएगी।
नगरपालिका ईओ जेपी यादव का कहना है कि कस्बे में नए सिरे से नो-वेडिंग जोन निर्धारित किया जा रहा है। क्षेत्र निर्धारित होने के बाद इन जगहों पर ठेले-वाहन खड़े करने पर जुर्माने की व्यवस्था की जाएगी।