कला में भी करियर बना सकते हैं युवक और युवतियां
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। कस्बे के मोहल्ला मिर्दगान में फल आढ़ती सलीम कुरैशी के आवास पर हिंदी भाषा के दो गानों के पोस्टर लांच हुए। इस मौके पर पहुंची हरियाणवी व बॉलीवुड फिल्मों में काम करने वाली युवतियों ने कहा कि कलां से भी अपना करियर संवार सकते है युवक व युवतियां।
नैनीताल के हल्द्वानी से आई प्रीति चौहान ने बताया कि वहां हरियाणवी मॉडल के रूप में काम करती हैं। प्रत्येक युवक व युवती में एक विशेष कला होती है। वहां उस कला में अपना कैरियर संवार सकता है। करनाल से आई कविता राठोर ने कहा कि वह हरियाणवी फिल्मों में एक्शन रोल करती हैं। बचपन में वह अपनी स्कूल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेती थीं। वह अच्छा डांस भी कर लेती हैं। इसी को उन्होंने अपना करियर बना लिया। दिल्ली की सिया वीरा ने कहा कि बचपन में स्कूल में संगीत में भाग लेकर ही उसे अपनी कला निखारने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि हरियाणवी सांग व डांस के बलबूते पर व आगे बड़ रही हैं। हिमांशी सैनी ने व ख्याति बॉलीवुड फिल्मों में काम करती है। उन्होंने बताया कि वे मॉडलिंग भी करती हैं। इस मौके पर रिखम सोनी, सुरेश नागर, शशी सैनी, राहुल जोरदार आदि मौजूद रहे।