फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Care, need to stay now

संभलो, अभी ठहरने की जरूरत है

Thu, 14 May 2020 10:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Care, need to stay now
चरथावल रोड पर सब्जी मंडी में खरीदारी करती भीड़। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
संभलो, अभी ठहरने की जरूरत है
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना को लेकर जिले में हालात बेहद मुश्किल से संभले हैं, इन्हें बिगड़ने नहीं देना है। नागरिकों को अभी और संभलने की जरूरत है। सवेरे छह से नौ बजे तक बाजार में उमड़ने वाली भीड़ फिर से खतरा बन सकती है। इसलिए संभलने और ठहरने की जरूरत है।
बृहस्पतिवार सुबह छह से नौ बजे लॉकडाउन में मिली छूट के दौरान सब्जी एवं दाल मंडी के हालात अन्य दिनों की तरह ही दिखे। काफी पाबंदियों के बावजूद भीड़ लगी रही। उधर, चरथावल रोड स्थित अस्थाई सब्जी मंडी में भी सोशल डिस्टेंसिंग नजर नहीं आई। प्रशासन ने दर्जी एवं मोबाइल शॉप खोलने के आदेश दिए थे, लेकिन गली मोहल्ले की इक्का-दुक्का दुकान ही खुली। इसके अतिरिक्त उर्वरक, बीज, स्पेयर पार्ट्स एवं वाहनों के सर्विस सेंटर दिन भर खुले रहे। इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम एवं स्टेशनरी की दुकानें भी बीते दिनों की तरह की खुली। इन पर काफी भीड़भाड़ भी नजर आई।
विज्ञापन

बैंकों पर लगी ग्राहकों की लाइन
मुजफ्फरनगर। बैंक शाखाओं पर नकदी निकासी के लिए ग्राहकों की लंबी लाइन लगी रही। जन-धन एवं अन्य योजनाओं के अंतर्गत खातों में आई राशि निकालने के लिए महिलाएं बैंक शाखाओं पर जुटी रही। अंसारी रोड, मेरठ रोड, शिव चौक एवं रुड़की रोड की बैंक शाखाओं पर सवेरे दस बजे से पहले ही लोग पहुंचकर लाइन में लग गए। बैंक कर्मचारियों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed