फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cardholders lines for free food grains

मुफ्त खाद्यान्न सामग्री के लिए लगी कार्डधारकों की लाइनें

Thu, 20 May 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Cardholders lines for free food grains
देवबंद में राशन लेने को डिपो पर लगी कार्डधारकों की लाइन - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। कोरोना काल में गरीबों को मुफ्त खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध कराने की सरकार की मंशा के तहत बृहस्पतिवार को राशन डिपो पर राशन पाने को कार्डधारकों की लंबी लाइनें लगी रहीं। डिपो होल्डरों ने शासन की गाइडलाइन का पालन कराते हुए लोगों को राशन का वितरण किया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत बृहस्पतिवार को राशन डिपो पर मुफ्त खाद्यान्न का वितरण किया गया। इसमें आच्छादित अंत्योदय तथा पात्र गृहस्थी राशन कार्ड से संबंधित कार्डधारकों को मुफ्त में राशन दिया गया। योजना के पहले दिन लाभ लेने के लिए सुबह से ही अधिकांश राशन डिपो पर कार्डधारकों की लंबी लाइनें लग गई थीं। डिपो होल्डरों ने कोरोना संक्रमण से बचाव को जारी गाइडलाइन के मुताबिक राशन का वितरण किया। हालांकि कुछ डिपो पर गाइडलाइन का पालन होते नहीं दिखा। लोग लाइनों में एक दूसरे से सटकर खड़े थे। डिपो होल्डर ने भी उन्हें गाइडलाइन का पालन करने को नहीं कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed