फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Car riders beat up bike driver

कार सवारों ने की बाइक चालक से मारपीट

Sat, 08 Oct 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Car riders beat up bike driver
मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र के वसुंधरा रेजीडेंसी निवासी प्रदीप ने थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी आठ दिन पूर्व गांधी कॉलोनी निवासी दीपक के साथ कहासुनी हो गई थी। तब लोगों ने बीच-बचाव करा दिया था। पांच अक्तूबर को रात में लगभग पौने ग्यारह बजे बाइक पर वह टाऊन हाल के सामने से जा रहा था। तभी पीछे से एक कार में दीपक अपने चार-पांच साथियों के साथ आया और कार से बाइक में टक्कर मारकर उसे गिरा दिया। आरोपियों ने उसे लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर संदीप और योगेंद्र बालियान ने उसे बचाया। हमलावर उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed