{"_id":"608858738ebc3ed63a169579","slug":"car-rider-killed-in-road-accident-partner-injured-muzaffarnagar-news-mrt5362589182","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में कार सवार की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में कार सवार की मौत, साथी घायल
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। बिजनौर में सोमवार की शाम हुई सड़क दुर्घटना में खतौली निवासी युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क दुर्घटना में हुई युवक की मौत की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने युवक के शव को खतौली लाकर दफनाया।
मोहल्ला इस्लामनगर निवासी ताहिर अंसारी मास्क बेचने का कारोबार कर रहा था। वह अपने दोस्त नाजिम के साथ वैगनआर कार से सोमवार को उत्तराखंड के शहर कोटद्वार में मास्क बेचने के लिए गया था। लौटते वक्त बिजनौर में उनकी कार में सामने से स्कार्पियों कार के चालक ने टक्कर मार दी। इसमें दोनों घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान ताहिर की मौत हो गई। पुलिस ने जानकारी के बाद मृतक के परिजनों को सूचना दी। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मंगलवार को परिजन ताहिर का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव ले लाए। इसके बाद गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।