{"_id":"65f0c5525a39c5d9f108c226","slug":"car-of-groom-doing-stunt-on-delhi-doon-highway-seized-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1032-118546-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मेरठ, सहारनपुर के लिए ...\nदिल्ली-दून हाईवे पर स्टंट कर रहे दूल्हे की कार सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मेरठ, सहारनपुर के लिए ... दिल्ली-दून हाईवे पर स्टंट कर रहे दूल्हे की कार सीज
Wed, 13 Mar 2024 02:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 13 Mar 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
- देवबंद क्षेत्र के गांव भायला से बरात मेरठ के गांव कुशावली जा रही थी
(फोटो समाचार)
संवाद न्यूज एजेंसी
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-दून हाईवे पर फूलों से सजी कार पर खड़ा होकर स्टंट करना दूल्हे को भारी पड़ गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दूल्हे की सजी कार को अपने कब्जे में लेकर सीज कर दिया। इसके बाद दूल्हा दूसरी कार से दुल्हन लेने पहुंचा।
पुलिस के अनुसार मंगलवार को देवबंद क्षेत्र के गांव भायला से बरात जनपद मेरठ के सरधना क्षेत्र में गांव कुशावली जा रही थी। नेशनल हाईवे पर मंसूरपुर क्षेत्र में दूल्हा अंकित कार पर खड़ा होकर फोटो खिंचवाने के लिए स्टंट करने लगा। किसी व्यक्ति ने हाईवे पर स्टंट कर रहे बरातियों की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फूलों से सजी दूल्हे की कार को सीज कर दिया। दूल्हा दूसरी गाड़ी में बैठकर बरात लेकर रवाना हुआ। थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह का कहना है कि कार चंडीगढ़ निवासी संदीप कुमार के नाम है। जिसको सीज कर दिया गया है।