फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Car, mobile and electrical goods stolen from the site of under construction power line

Muzaffarnagar News: निर्माणाधीन विद्युत लाइन की साइट से कार, मोबाइल और बिजली का सामान चोरी

Sat, 09 Mar 2024 04:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 04:57 PM IST
विज्ञापन
Car, mobile and electrical goods stolen from the site of under construction power line
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रतनपुरी। गांव रायपुर नंगली के जंगल में निर्माणाधीन विद्युत लाइन की साइट से चोरों ने एक कार, तीन मोबाइल फोन, विद्युत लाइन का काफी सामान चोरी कर लिया। लाइन का निर्माण कर रही कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी अक्षय शर्मा ने बताया कि कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर दिनेश कुमार मौर्य ने थाने में तहरीर दी है। उनका कहना है कि गांव रायपुर नंगली के जंगल में खतौली से पुरा बिजलीघर के लिए 220 केवीए की विद्युत लाइन का निर्माण कार्य चल रहा है। शुक्रवार रात जब मजदूर सो गए, तभी किसी समय अज्ञात चोरों ने कंपनी की साइट पर खड़ी मजदूरों की एक ऑल्टो कार, तीन मोबाइल फोन, 24 सिंगल सस्पेंशन फिटिंग, 25 आर्मर रॉड, 3 मिड स्पैन ज्वाइंट, 8 रिपेयर स्लीव, 12 सिंगल टेंशन फिटिंग, निर्माणाधीन विद्युत लाइन से करीब 1.6 किमी पैंथर कंडक्टर काटकर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

शनिवार सुबह जाग होने पर मजदूरों ने सामान गायब देखा तो उन्होंने प्रोजेक्ट मैनेजर दिनेश कुमार मौर्य को चोरी की सूचना दी। इसके बाद प्रोजेक्ट मैनेजर ने घटना की सूचना रतनपुरी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गहनता के साथ मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed