फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Car falls into drain, five injured

कार नाले में गिरी, पांच घायल

Sat, 04 Dec 2021 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Car falls into drain, five injured
रतनपुरी क्षेत्र में नाले में गिरी कार - फोटो : KHATAULI
कार नाले में गिरी, पांच घायल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, रतनपुरी। रतनपुरी के गांव टोड़ा निवासी मनोज कुमार शामली स्थित शुगर मिल में करता है। मनोज परिजनों सहित शामली में रहता है। बृहस्पतिवार की रात्रि उसका पुत्र प्रवीण शामली निवासी अपने पांच दोस्तों अविनाश, विक्की, अभिषेक, अंकुर और शेर सिंह के साथ कार द्वारा शामली से मुजफ्फरनगर के चांदपुर मखियाली में विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गए। शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे कार सवार सभी युवक टोड़ा निवासी अपने दोस्त प्रवीण पुत्र मनोज को उसके घर टोड़ा छोड़कर वापिस शामली जा रहे थे। उसी समय इनकी कार अनियंत्रित होकर बिना रेलिंग के नाले में गिर गयी। जिसमें कार में सवार सभी युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सहायता से घायलों को बाहर निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। ग्राम प्रधान टोड़ा अनुज कुमार, पुष्पेंद्र सिरोहा, प्रमोद कुमार, अमित कुमार, सतपाल सिंह, ब्रहमपाल सिंह, पूर्व प्रधान समून राणा, मंगता, इरफान अली, शौकत अली आदि ग्रामीणों ने इस नाले के चौड़ीकरण एवं नाले पर रेलिंग लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed