{"_id":"5fb2be2b8ebc3edc1f664b2d","slug":"car-collides-with-tree-three-injured-including-woman-khatauli-news-mrt5111995122","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार पेड़ से टकराई, महिला सहित तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार पेड़ से टकराई, महिला सहित तीन घायल
विज्ञापन
1-मोरना क्षेत्र में कार पेड़ से टकराई
- फोटो : KHATAULI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार पेड़ से टकराई, महिला सहित तीन घायल
मोरना। गांव छछरौली-मोरना मार्ग पर अनियंत्रित होकर कार पेड़ से जा टकराई। कार सवार महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद चालक कार छोड़कर खेतों में भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सरकारी एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उनकी हालत गंभीर देखते हुए परिजन प्राइवेट अस्पताल में ले गए।
भोपा क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी निवासी महिला अनीता देवी (48) अपने बेटे यश (17) व जेठ का लड़का उदय (20) सोमवार की सुबह किराए की टैक्सी से दिल्ली में भैयादूज में जा रहे थे। अचानक छछरौली-मोरना मार्ग पर अनियंत्रित होकर कार पेड़ से जा टकराई, जिसमें सवार तीनों घायल हो गए। घटना के बाद चालक सरताज कार छोड़कर भाग गया। घायलों की चीखपुकार सुनकर आए। राहगीरों ने उन्हें कार से बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दो सरकारी एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उनकी हालत गंभीर देखते हुए परिजन प्राइवेट अस्पताल में ले गए।