फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Car collides with tree, four injured

कार पेड़ से टकराई, चार घायल

Tue, 21 Jan 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Car collides with tree, four injured
कार पेड़ से टकराई, चार घायल
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। अनियंत्रित कार के पेड़ से टकराने पर कार सवार चार लोग घायल हो ग्रए। घायलों को मेरठ रेफर किया गया है।
उत्तराखंड के जिला हरिद्वार के लक्सर निवासी सतपाल पुत्र आदेश अपने तीन दोस्तों राजीव पुत्र दीपचंद, आलोक पुत्र सतीश व मनोज पुत्र रामसिंह को साथ लेकर इंडिका कार से रविवार की देर शाम दिल्ली जा रहा था। गंगनहर कांवड़ पटर मार्ग पर अचानक कार के सामने गोवंश आ गया। जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इससे कार में सवार चारों लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को अपने वाहनों से पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने घायलों को मेरठ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। क्षतिग्रस्त कार को घायल सतपाल के परिजन आकर ले गए ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed