फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Car collided, two policemen injured

Muzaffarnagar News: कार ने टक्कर मारी, दो सिपाही घायल

Fri, 22 Aug 2025 01:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Car collided, two policemen injured
बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायल महिला कांस्टेबल प्रीति।
रतनपुरी। रतनपुरी थाने में तैनात महिला सिपाही सहित दो सिपाही मंसूरपुर थाना क्षेत्र में हादसे में घायल हो गए। दोनों को बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में उपचार दिलाया जा रहा है।
विज्ञापन

रतनपुरी थाने पर तैनात महिला कांस्टेबल प्रीति एवं कांस्टेबल मनीष कुमार बाइक पर सुबह के समय थाने की डाक लेकर मुजफ्फरनगर जा रहे थे। मंसूरपुर थाना क्षेत्र में स्थित नमस्ते मिडवे रेस्टोरेंट के पास एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। उन्हें गंभीर चोट आई है। मंसूरपुर पुलिस ने कार को चालक सहित पकड़ लिया। गाड़ी चालक मुजफ्फरनगर स्थित एक अस्पताल में एनेस्थीसिया डिपार्टमेंट में बेहोशी का डॉक्टर है। मंसूरपुर पुलिस का कहना है कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed