{"_id":"6224e0beb07c10368c5112e8","slug":"car-caught-fire-on-delhi-dehradun-highway-uncle-nephew-saved-lives-by-jumping-from-vehicle","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट से जली गाड़ी: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर आग का गोला बन गई कार , चाचा-भतीजे ने कदूकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉर्ट सर्किट से जली गाड़ी: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर आग का गोला बन गई कार , चाचा-भतीजे ने कदूकर बचाई जान
Sun, 06 Mar 2022 09:57 PM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, मंसूरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, मंसूरपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 06 Mar 2022 09:57 PM IST
सार
पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर किसी तरह काबू पाया। थाना प्रभारी सुशील कुमार सैनी ने बताया कि कार चालक था उसका चाचा दोनों सुरक्षित हैं। कार में सीएनजी की किट लगी हुई है।
विज्ञापन
कार में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर गांव खानूपुर के पास मेरठ से मुजफ्फरनगर की ओर जा रही कार में अचानक आग लग गई। कार सवार चाचा-भतीजे ने किसी तरह कूदकर जान बचाई। दमकल विभाग ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
दिल्ली के रोहिणी निवासी प्रमोद कुमार पुत्र मंगल ने बताया कि वह अपने चाचा भारत भूषण के साथ मेरठ से कार में सवार होकर मुजफ्फरनगर अपनी मौसी के यहां जा रहे थे। रात करीब साढ़े आठ बजे जैसे ही वह नेशनल हाईवे पर गांव खानूपुर के पास पहुंचे तो कार के बोनट से उन्होंने धुआं निकलता देखा। वह तुरंत कार को एक साइड में रोककर नीचे उतर गए। इसी दौरान अचानक कार में आग लग गई। हाईवे से गुजर रहे वाहन चालकों ने पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर किसी तरह काबू पाया। थाना प्रभारी सुशील कुमार सैनी ने बताया कि कार चालक था उसका चाचा दोनों सुरक्षित हैं। कार में सीएनजी की किट लगी हुई है। शार्ट सर्किट से कार में आग लगी है। कार मालिक ने घटना की तहरीर दे दी है।
विज्ञापन