फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Car became a ball of fire on Delhi-Dehradun highway

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर आग का गोला बन गई कार

Mon, 07 Mar 2022 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
Car became a ball of fire on Delhi-Dehradun highway
मुजफ्फरनगर : मंसूरपुर में हाईवे पर कार में लगी आग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मंसूरपुर(मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर गांव खानूपुर के पास मेरठ से मुजफ्फरनगर की ओर जा रही कार में अचानक आग लग गई। कार सवार चाचा-भतीजे ने कार से कूदकर जान बचाई। दमकल विभाग ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

दिल्ली के रोहिणी निवासी प्रमोद कुमार पुत्र मंगल ने बताया कि वह अपने चाचा भारत भूषण के साथ मेरठ से कार में सवार होकर मुजफ्फरनगर अपनी मौसी के यहां जा रहे थे। रात करीब साढ़े आठ बजे जैसे ही वह नेशनल हाईवे पर गांव खानूपुर के पास पहुंचे तो कार के बोनट से उन्होंने धुआं निकलता देखा। वह तुरंत कार को एक साइड में रोककर नीचे उतर गए। इसी दौरान अचानक कार में आग लग गई। हाईवे से गुजर रहे वाहन चालकों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर किसी तरह काबू पाया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुशील कुमार सैनी ने बताया कि कार चालक था उसका चाचा दोनों सुरक्षित हैं। कार में सीएनजी की किट लगी हुई है। शार्ट सर्किट से कार में आग लगी है। कार मालिक ने घटना की तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed