{"_id":"58d9587d4f1c1b027c63e5b2","slug":"captured-the-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयकर विभाग की टीम का फर्म पर छापा, रिकॉर्ड कब्जे में लिया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयकर विभाग की टीम का फर्म पर छापा, रिकॉर्ड कब्जे में लिया
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 27 Mar 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
छापामारी करने पहुंची आयकर विभाग की टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयकर विभाग की टीम ने सोमवार शाम शिवचौक स्थित केएम एंड कंपनी के यहां छापामारी की। टीम ने कंपनी का रिकॉर्ड कब्जे में लेकर पूछा कि उन्होंने अपनी कितनी आय घोषित की है। देर रात तक आयकर अधिकारी मामले की जांच-पड़ताल कर रहे थे।
घोषित आय से ज्यादा पैसा बैंकों में जमा कराने वालों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में शामिल करने के लिए आयकर विभाग अभियान चला रहा है। इसी अभियान के तहत अब तक आठ स्थानों पर विभागीय अधिकारी छापामारी कर चुके हैं। जिले में 1200 लोगों को नोटिस जारी हो चुके हैं। इनमें 400 ऐसे लोग हैं, जिन्होंने बैंकों में एक करोड़ से अधिक जमा किया है।
सोमवार की शाम आयकर अधिकारी केपी अनुरागी और विवेकानंद के नेतृत्व में टीम ने शिवचौक पर केएम एंड कंपनी के यहां छापा मारा। कंपनी का रिकार्ड अधिकारियों ने कब्जे में लिया। यह देखा जा रहा है कि कंपनी ने अपनी घोषित आय कितनी दिखाई है और जमा पैसे से वह कितना मेल खा रही है। टीम के अधिकारियों ने बताया कि अभियान देर रात तक चलेगा। समस्त रिकार्ड खंगाला जा रहा है।