फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Captured 75 MT of factory's ingot

फैक्टरी का 75 मीट्रिक टन इंगट कब्जे में लिया

Fri, 17 Jun 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Captured 75 MT of factory's ingot
मुजफ्फरनगर। वाणिज्य कर विभाग की एसआईबी टीम ने कर चोरी पकड़े जाने के बाद करीब 75 मीट्रिक टन इंगट कब्जे में ली है। फैक्टरी मालिक को कर चोरी के 50 लाख तत्काल जमा करने के लिए कहा गया है। मौके पर बिना कागज के उतरके स्क्रैप को ट्रक सहित कब्जे में लेकर मंसूरपुर पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन

डिप्टी कमिश्नर एसआईबी एलएस शरण ने बताया कि मेरठ रोड पर जड़ौदा गांव में एमएसए स्टील एंड एलायड प्राइवेट लिमिटेड इंगट बनाने का काम करती है। फैक्टरी में छापे के दौरान विभाग ने बड़ी कर चोरी पकड़ी है। जिले में पहली बार तीन ट्रक इंगट जिसमें 75 मीट्रिक टन माल था, जिसे विभाग ने अपने कब्जे में कर लिया। इस माल को एक अन्य फैक्टरी में लिखा पढ़ी करके रखा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि मौके से कच्चा माल उतारता एक ट्रक पकड़ा गया। इस ट्रक पर स्क्रैप के कागज नहीं थे। इसे विभाग ने मंसूरपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। एलएस शरण ने बताया कि कर चोरी करोड़ों में पकड़ी गई है। फैक्टरी मालिक को कर चोरी के 50 लाख तत्काल जमा करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान एडिशनल कमिश्नर सहारनपुर एसपी सिंह, रामबाबू गौड़, राम प्रकाश पांडे, ज्वाइंट कमिश्नर शरद शुक्ला के नेतृत्व में चार टीमें रहीं। डिप्टी कमिश्नर बिजेंद्र सिंह, प्रवेश तोमर, कमला प्रसाद वर्मा, अख्तर हुसैन, मनोज कुमार, ज्वाइंट कमिश्नर राकेश कुमार, असिस्टेंट कमिश्नर रवि पंवार, महेश पाठक, महेश्वर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed