फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cane payment

मिल की तालाबंदी कर डटे रहे किसान

Sat, 02 Apr 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 02 Apr 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Cane payment
गन्ना भुगतान के लिए‌ तितावी मिल पर धरना देते रालोद कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
किसानों के बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर राष्ट्रीय लोकदल का तितावी मिल पर  अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। शनिवार को भी क्षेत्र के किसानों ने मिल प्रबंधतंत्र के खिलाफ प्रदर्शन किया। रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने बताया कि सोमवार को रालोद के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद जयंत चौधरी किसानों के बीच धरने में शामिल होंगे।
विज्ञापन


तितावी शुगर मिल पर किसानों द्वारा लगाया गया ताला दूसरे दिन लटका रहा, जिससे मिल से चीनी, खोई, शीरा नहीं निकल पाया। चार अप्रैल को जयंत चौधरी द्वारा आंदोलन की कमान संभालने का ऐलान किया गया है। जिला अध्यक्ष अजीत राठी, पूर्व विधायक राजपाल बालियान ने कहा कि जब तक किसानों को उनका पूर्ण भुगतान मय ब्याज के नहीं मिलेगा, तब तक बेमियादी धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन


धरने को पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीराम तोमर, युवा अध्यक्ष हर्ष राठी,  सुधीर भारतीय ने भी संबोधित किया। विदित मलिक, सहदेव बालियान, सुरेंद्र  प्रधान, हरपाल, राजीव लाटीयान, बाबा रामपाल, मुकेश, रविन्द्र पीनना, राजकिशोर शर्मा, कालूराम कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भुगतान नहीं मिला तो बेमियादी धरना 
बरला में जुटे किसानों ने खाईखेड़ी चीनी मिल मालिकों को चेतावनी दी कि अगर सप्ताह भर में एकमुश्त भुगतान नहीं किया तो मिल पर बेमियादी धरना दिया जाएगा। गांव बरला में भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य पंकज त्यागी के आवास  पर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें आसपास के कई गांव के किसान शामिल हुए।

किसानों का कहना था कि चालू सत्र लगभग समाप्त होने जा रहा है। अभी तक उत्तम शुगर मिल ने दिसंबर माह तक के गन्ने  का भुगतान किया गया है। भाजपा नेता  एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य पंकज त्यागी ने मिल के डीजीएम  मेघराज सिंह  से फोन पर वार्ता कर शीघ्र भुगतान की मांग की गई, परन्तु मेघराज सिंह ने एक  दो दिन में केवल दिसम्बर माह तक के भुगतान की बात कही।

जिससे किसान  आग-बबूला हो गए। किसानों ने एकमत होकर उत्तम शुगर मिल प्रबंधन के खिलाफ गुस्से का इजहार किया। चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह में मिल द्वारा  समस्त गन्ना का भुगतान नहीं किया गया तो क्षेत्र के सभी किसान मिल पर  अनिश्चितकालीन धरना देंगे।


चीनी के सप्लाई भी रोकी जाएगी।  पूर्व प्रधान प्रेमप्रकाश  त्यागी, विजयपाल त्यागी, विष्णु दत्त त्यागी, कपिलकांत त्यागी, तरुण  त्यागी, रहतू, अय्यूब त्यागी, संजीव त्यागी, मुशर्रफ त्यागी, रविंद्र,  दीपक त्यागी, जसबीर सिंह, ऋषिपाल त्यागी, विकास कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed