फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Candidates of Bulandshahr leave, Muzaffarnagar's power will be seen from today

बुलंदशहर के अभ्यर्थी रवाना, आज से दिखेगा मुजफ्फरनगर का दम

Wed, 05 Oct 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Candidates of Bulandshahr leave, Muzaffarnagar's power will be seen from today
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अग्निपथ योजना के लिए चल रही अग्निवीर भर्ती रैली में बुलंदशहर के अभ्यर्थी परीक्षा के बाद रवाना हो गए। बृहस्पतिवार से मुजफ्फरनगर सदर और खतौली तहसील के युवा दमखम दिखाएंगे। दो दिन जिले की भर्ती चलेगी।
बुधवार सुबह छह बजे से सिकंदराबाद और स्याना तहसील क्षेत्र के युवाओं ने भर्ती में भाग लिया। दोपहर 12 बजे तक दौड़ की प्रक्रिया पूरी हुई। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को अगले चरण में प्रवेश दिया गया है। युवाओं के बीच उत्साह का माहौल रहा। बुलंदशहर जिले के अभ्यर्थियों की शारीरिक भर्ती परीक्षा पूरी हो गई है। इससे पहले मंगलवार रात अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को अब मुजफ्फरनगर जिले के अभ्यर्थी अपने ही मैदान पर जोर आजमाइश करते हुए नजर आएंगे। जिले के बाद मेरठ जनपद की तहसीलों की भर्ती होगी।
विज्ञापन

देर रात तक पहुंचते रहे मुजफ्फरनगर के युवा
भर्ती के लिए खतौली और मुजफ्फरनगर सदर तहसील कते युवा देर रात तक पहुंचते रहे। अधिकतर युवा अपने घरों से सीधे नुमाइश ग्राउंड के बाहर पहुंचे। अधिक दूरी से आने वालों ने अपने परिचितों के यहां पहुंचकर आराम किया। सैकड़ों युवा वेदांता फार्म हाउस में भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था
अग्निवीर भर्ती रैली अंतिम चरण में पहुंच गई है। अब मेरठ, मुजफ्फरनगर और शामली जिले के युवा जोर आजमाइश करेंगे। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed