फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Candidates more absent than appearing in the UPPSC exam

यूपीपीएससी की परीक्षा में हाजिर से ज्यादा गैरहाजिर रहे अभ्यर्थी

Sun, 12 Jun 2022 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Candidates more absent than appearing in the UPPSC exam
परीक्षा केद्र एसडी इंटर कालेज पर परीक्षा देकर बहार आते परीक्षार्थी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। जिले के 36 केंद्रों पर हुई उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा में 8896 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। सिर्फ 45.32 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी। एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में पंजीकृत 16 हजार 268 अभ्यर्थियों में से परीक्षा में सिर्फ 7372 अभ्यर्थी शामिल हुए। अनुपस्थिति अभ्यर्थियों का प्रतिशत 54.68 रहा। इससे पहले सुबह ही शहर के परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। परीक्षा केंद्रों पर कोरोना गाइडलाइन का पालन कराते हुए सेनिटाइजेशन की व्यवस्था की गई थी। डीएम चंद्रभूषण सिंह और एसएसपी अभिषेक यादव ने परीक्षा की निगरानी की। एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार, एसपी सिटी अर्पित विजय विजयवर्गीय, सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। डीआईओएस ने बताया कि कैमरे की निगरानी में परीक्षा हुई।
विज्ञापन

अड्डे पर किया गया बसों का इंतजाम
रोडवेज स्टेशन के प्रभारी राजकुमार तोमर ने बताया कि परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों की आवश्यकता को देखते हुए रुटों पर बसों का संचालन किया गया। जिस रुट के अभ्यर्थी पहुंचते रहे, उसी मार्ग के लिए बस जिला मुख्यालय से रवाना कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन केंद्रों पर हुई परीक्षा
शहर के राजकीय इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, एसडी इंटर कॉलेज, जैन कन्या, दीपचंद इंटर कॉलेज, गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, श्रीराम कॉलेज, एसएफ डीएवी कॉलेज समेत 36 केंद्रों पर परीक्षा हुई।

मंसूरपुर में परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न
मंसूरपुर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा संपन्न कराने के लिए सर शादी लाल इंटर कॉलेज मंसूरपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। केंद्र व्यवस्थापक संजय राणा ने बताया कि इस परीक्षा केंद्र पर 384 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 163 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 221 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट आर के सिंह सीओ खतौली राकेश कुमार सिंह थाना प्रभारी सुशील कुमार सैनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed