{"_id":"632a0339ea1c8c27a5641df3","slug":"candidates-and-the-people-of-the-colony-should-not-have-trouble-dm-muzaffarnagar-news-mrt6061463104","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभ्यथियों और कॉलोनी के लोगों को नहीं होनी चाहिए परेशानी : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभ्यथियों और कॉलोनी के लोगों को नहीं होनी चाहिए परेशानी : डीएम
विज्ञापन
वेदांता फार्म हाउस पहुंचकर आवासीय व्यवस्था और भोजन की गुणवत्ता देखी
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने अग्निवीर भर्ती रैली की व्यवस्थाओं का हाल जाना। वेदांता फार्म हाउस और भर्ती स्थल नुमाइश ग्राउंड का निरीक्षण किया गया। अभ्यर्थियों से बातचीत की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
डीएम ने निरीक्षण के दौरान फार्म हाउस पहुंचकर अभ्यर्थियों के रुकने की व्यवस्था एवं उनके लिए तैयार किए जा रहे भोजन-पानी की व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। आपूर्ति निरीक्षक एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की देखरेख में प्रमुख समाज-सेवियों के माध्यम से भोजन की व्यवस्था कराई जा रही है। जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा के अधिकारियों को निर्देशित किया कि भोजन की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएं।
इसके बाद डीएम ने नुमाइश ग्राउंड पहुंचकर वहां पर साफ-सफाई एवं बैरिकेडिंग की व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका परिषद को निर्देशित किया कि मौसम खराब रहने के कारण कभी भी बारिश हो रही है, जिससे भर्ती के दौरान परेशानी रहेगी। नियमित रुप से क्षेत्र में टीम लगाकर क्षेत्र की साफ-सफाई होनी चाहिए। आस-पास की कॉलोनी के लोगों को भी किसी भी प्रकार की समस्या न हो यह सुनिश्चित किया जाएं। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट अनूप कुमार, अधिशाषी अधिकारी हेमराज उपस्थित रहे।
विज्ञापन
भाकियू ने भी युवाओं के लिए शुरू की भोजन व्यवस्था
महावीर चौक स्थित भाकियू कार्यालय पर अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल होने आए अभ्यर्थियों के खाने-पीने और ठहरने की व्यवस्था की गई है। जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि दूर-दराज से आ रहे युवाओं के लिए संगठन ने खाने-पीने की व्यवस्था की है। किसी तरह की दिक्कत युवाओं को नहीं होने दी जाएगी।
अब हापुड़, धौलाना और गढ़मुक्तेश्वर की बारी
अग्निवीर भर्ती रैली में बुधवार को हापुड़, धौलाना और गढ़ मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र के युवाओं की बारी है। मंगलवार रात से ही युवाओं को नुमाइश मैदान में प्रवेश मिलेगा, इसके बाद बुधवार सुबह शारीरिक परीक्षा ली जाएगी।