फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cancel the ration card of the ineligible: DM

अपात्रों के राशन कार्ड निरस्त करें: डीएम

Wed, 27 Apr 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Cancel the ration card of the ineligible: DM
मुजफ्फरनगर। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने जिले के सभी सप्लाई इंस्पेक्टर को निर्देश दिए कि अपात्रों के राशन कार्ड निरस्त किए जाए। खाद्यान्न का समय से वितरण होना चाहिए।
विज्ञापन

लोकवाणी सभागार में खाद्यान वितरण के संबंध में हुई बैठक में डीएम ने कहा कि जनपद में खाद्यान्न का वितरण सही समय पर ही होना चाहिए। गोदामों से उचित दर विक्रेता की दुकानों पर खाद्यान उचित समय पर और बिना किसी घटतौली के पहुंचाया जाए। खाद्यान्न के वाहन पर लोडिंग तथा अनलोडिंग करते समय वीडियो कांफ्रेंसिंग की सूचना को डीएम वार रूम के ग्रुप में उपलब्ध कराया जाए। सभी क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि लाभार्थियों को खाद्यान्न का वितरण क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी की निगरानी में किया जाए।
विज्ञापन

खाद्यान्न वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलती है, तो क्षेत्रीय अधिकारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। पूर्ति निरीक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी लाभार्थी को खाद्यान्न वितरण में घटतौली न पायी जाए। अपात्र व्यक्तियों के राशन कार्ड जांच कर निरस्त किए जाए। शासन की राशन वितरण योजना का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम वित्त अजय कुमार तिवारी, नगर मजिस्ट्रेट अनूप कुमार, उपजिलाधिकारी जानसठ जयेंद्र कुमार, उपजिलाधिकारी खतौली जीत सिंह राय, उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार, समस्त पूर्ति निरीक्षक एवं समस्त क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed