{"_id":"61423f298ebc3e847a3763a1","slug":"campaign-will-run-from-today-to-make-ayushman-card-muzaffarnagar-news-mrt5563964142","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर आज से अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर आज से अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आज से चलेगा अभियान
मुजफ्फरनगर। जनपद में आपके द्वार आयुष्मान अभियान 16 सितंबर से शुरू हो रहा है। यह अभियान 30 सितंबर तक चलेगा। इस पखवाड़े के दौरान आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के तहत आयुष्मान कार्ड विहीन परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।
सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि पखवाड़े के तहत लक्षित परिवारों को योजना के प्रति जागरूक करते हुए आयुष्मान कार्ड कैंप तक लाने एवं अधिकतम पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनवाने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इस अभियान में ऐसे परिवारों को लक्षित किया जाएगा, जिन परिवारों के एक भी सदस्य का आयुष्मान कार्ड नहीं बना है। इसके लिए ग्राम प्रधान व आशा कार्यकर्ताओं को 2011 की सर्वेक्षण सूची दे दी गई है, जिनमें लाभार्थी नाम देखकर अपने आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। लाभार्थी को राशन कार्ड, आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा तथा जनसेवा केंद्र व आयुष्मान मित्र द्वारा आयुष्मान कार्ड निशुल्क बनाये जाएंगे। इस अभियान के लिए कैंप आयोजित किये जाएंगे। यह कैंप सार्वजनिक स्थल जैसे पंचायत भवन, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक विद्यालय आदि पर लगाए जाएंगे।