{"_id":"65e8c68fd59b7877100456a6","slug":"campaign-to-remove-illegal-hoardings-will-run-in-the-city-from-11am-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1031-118179-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - 11 से शहर में चलेगा अवैध होर्डिंग्स हटाने का अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - 11 से शहर में चलेगा अवैध होर्डिंग्स हटाने का अभियान
Thu, 07 Mar 2024 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 07 Mar 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
- ईओ ने कर अधीक्षक की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया
- सभासदों ने अवैध होर्डिंग्स का मुद्दा पालिका बोर्ड की बैठक में उठाया
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद की बोर्ड बैठक में शहर में अवैध होर्डिंग्स और यूनीपोल के साथ ही प्रचार सामग्री से अतिक्रमण, राजस्व हानि का मामला उठा। ईओ प्रज्ञा सिंह ने शहरी क्षेत्र में अवैध होर्डिंग्स और प्रचार सामग्री को लेकर टीम गठित कर दी है। शहर को तीन जोन में बांटकर कर अधीक्षक को नोडल बनाया गया है। 11 मार्च से अभियान शुरू किया जाएगा।
नगरपालिका की बोर्ड बैठक में सभासद अन्नू कुरैशी ने शहर में अवैध होर्डिंग, यूनीपोल और अवैध प्रचार सामग्री को लगाए जाने में पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से पालिका को राजस्व हानि पहुंचाने और बड़ा घालमेल करने का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि पालिका का टैक्स विभाग पुरानी और जर्जर बिल्डिंग पर भी होर्डिंग व प्रचार सामग्री लगवाने के लिए नियमों के विपरीत अनुमति प्रदान कर रहा है। दूसरे सभासदों ने भी इस बात का समर्थन किया कि अवैध प्रचार सामग्री और होर्डिंग्स को हटाने के लिए कार्रवाई की जानी चाहिए।
ईओ प्रज्ञा सिंह ने बताया कि पालिका स्तर से अवैध प्रचार सामग्री को हटाने के लिए अभियान शुरू किया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने कर अधीक्षक नरेश कुमार शिवालिया को नोडल अधिकारी नामित करते हुए शहरी क्षेत्र को तीन जोन में बांटकर कर निरीक्षकों के नेतृत्व में टीमों को लगाया है। इनमें जोन-1 समस्त नई मंडी थाना क्षेत्र में राजस्व निरीक्षक अमरजीत सिंह, जोन-2 समस्त शहर कोतवाली क्षेत्र में राजस्व निरीक्षक विजय कुमार और जोन-3 में राजस्व निरीक्षक अमित कुमार को टीम के साथ दायित्व दिया गया है। 11 मार्च से टीम अपना अभियान शुरू करेगी।