फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Campaign launched against women harassment, liquor smugglers

महिला उत्पीड़न-शराब तस्करों के खिलाफ चलाया अभियान

Tue, 01 Feb 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Campaign launched against women harassment, liquor smugglers
महिला उत्पीड़न, शराब तस्करों के खिलाफ चलाया अभियान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर महिला उत्पीड़न व शराब तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान युवती को भगा लेे जाने के मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा शराब बरामद कर कई तस्करों को पकड़ा गया।
शहर कोतवाली पुलिस ने लच्छेडा मंसूरपुर निवासी भूषण उर्फ मोनू को जिला महिला अस्पताल के पास से पकड़ा। उसके खिलाफ किशोरी को भगा ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज है। नई मंडी पुलिस ने शिव पुरी निवासी अजय को रोडवेज स्टैंड के पास पकड़ा गया। वह एक युवती को भगा ले गया था। आरोपी के परिजनों से पूछताछ करने पर युवती के परिजनों के साथ मारपीट भी की गई थी। इसके अलावा बंधक बनाकर युवती से दुष्कर्म के आरोप में खतौली निवासी मिंटू को पकड़ा गया।
विज्ञापन

रतनपुरी पुलिस ने किशोरी के साथ अश्लील हरकत के आरोपी कितास निवासी जोनी को गिरफ्तार किया। शहर कोतवाली पुलिस ने लद्दावाला निवासी गुलजार को शाहबुद्दीनपुर रोड से तीस देशी शराब के पव्वों के साथ पकड़ा। खालापार निवासी दानिश, लद्दावाला निवासी तसलीम व देवबंद निवासी अजय को 120 शराब के पव्वों, सादपुर निवासी अरुण व रविंद्र को 42 पव्वों के साथ गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed