फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Call to raise the flag of Jat unity

Muzaffarnagar News: जाट एकता का झंडा बुलंद करने का आह्वान

Wed, 06 Sep 2023 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 06 Sep 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Call to raise the flag of Jat unity
बुढ़ाना। खरड़ गांव के किसान इंटर कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के संयोजक व मुख्य अतिथि रामावतार पलसानियां व परमेश्वर कलवानियां ने विश्व जाट एकता का झंडा बुलंद करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एक अक्तूबर को मेरठ में आयोजित अंतरराष्ट्रीय जाट संसद कार्यक्रम में विभिन्न देशों से जाट समाज के लोग एकत्र होंगे।
विज्ञापन

किसान इंटर कॉलेज में मंगलवार को संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। गांव के पूर्व प्रधान बिजेन्द्र मलिक द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने जाटों के इतिहास व संगठन पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए। संयोजकों ने कार्यक्रम की रूप रेखा बताई। पूरे विश्व में जाट आरक्षण लागू करने की मांग की। मेरठ में जाट प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ प्रस्ताव कर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में जाट आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष यशपाल मलिक, वीरपाल राणा, खरड़ के पूर्व प्रधान बिजेन्द्र मलिक, बाबा राजबीर मलिक, ब्रजपाल सहरावत, अमित मलिक, ओंकार मलिक व जयप्रकाश मलिक आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गांव लांक के थाम्बेदार बाबा राजबीर मलिक व संचालन बिजेन्द्र मलिक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed