फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Call for organic farming in seminar

गोष्ठी में जैविक व प्राकृतिक खेती करने का आह्वान

Sat, 15 Oct 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Call for organic farming in seminar
जानसठ। ब्लॉक में आत्मा योजना के तहत आयोजित खरीफ उत्पादकता गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों से जैविक व प्राकृतिक खेती करने का आह्वान किया। साथ ही किसानों को अधिक उत्पादन लेने के लिए नई बीज प्रजातियों की बुवाई करने की सलाह दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को ब्लॉक कार्यालय पर स्थित कृषि प्रसार कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी का उद्घाटन ब्लाक प्रमुख नरेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि किसानों को सरकार की योजनाओं का लाभ लेने और फसलों की उत्पादकता बढ़ाने के लिए कहा। गोष्ठी में चितौड़ा कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉक्टर विजेंद्र आर्य ने किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक वीके तिवारी ने किसानों से ड्रोन से फसलों पर स्प्रे करने के लिए कहा साथ ही नई बीज प्रजातियों की जानकारी दी। उप निदेशक पशुपालन देवेंद्र पाल सिंह ने किसानों को पशुओं में फैलने वाली लंपी बीमारी के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पशुओं के आसपास साफ सफाई रखें और गाय के शरीर पर गठिया या फोडे़ दिखाई देने पर पशु चिकित्सालय पर दिखाए। गोष्ठी का संचालन ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक राजीव लोचन ने किया। इसमें अपर जिला कृषि अधिकारी रामकिशोर, एडीओ देवेंद्र सिंह, तेजपाल, सतीश, भूषण, सुधीर कुमार, प्रीति, बाला देवी, ज्योति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed