फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Call for activists to reach Meerut rally

मेरठ रैली में कार्यकर्ताओं से पहुंचने का आह्वान

Thu, 16 Jan 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Call for activists to reach Meerut rally
जानसठ। गांव कवाल में विधायक विक्रम सैनी के आवास पर खतौली विधानसभा के मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। 22 जनवरी को मेरठ में होने वाली रैली में सीएए के समर्थन में कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे। खतौली विधानसभा से 40 बसें और 50 कारों का जाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि सीएए को लेकर विपक्षी पार्टी देश में भ्रम की स्थिति पैदा कर रही हैं। देश के अल्पसंख्यक समाज में फैले भ्रम को दूर करने व सीएए के समर्थन में 22 जनवरी को मेरठ में एक विशाल रैली को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संबोधित करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपते हुए खतौली विधानसभा से 40 बसें ले जाने तथा मंडल अध्यक्ष से अपने क्षेत्र से 50 कारें ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। सभी कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारी सौंप दी गई है। बैठक में हरीश अहलावत, ब्रजेश रस्तोगी, कोमल सोम, सतीश खटीक, विकाश गुप्ता, योगेंद्र सिंह, मनोज राठी, महेश चंद शर्मा, हर्ष स्वरुप, मुकेश शर्मा, पंकज भटनागर, सुंदरलाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed