{"_id":"5e0a42ed8ebc3e87952b33b5","slug":"caa-nuisance-weapons-sent-for-ballistic-investigation-muzaffarnagar-news-mrt4613082141","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैलेस्टिक जांच के लिए भेजा जाएगा बवाल में बरामद असलहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैलेस्टिक जांच के लिए भेजा जाएगा बवाल में बरामद असलहा
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में 20 दिसंबर को हुए उपद्रव के दौरान मीनाक्षी चौक क्षेत्र से बरामद किए गए अवैध असलहों को बैलेस्टिक जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच में ही खुलासा होगा कि बरामद असलहा से उपद्रव के दौरान कितने फायर किए गए थे।
सीएए के विरोध में शहर के मदीना चौक, कच्ची सड़क, मीनाक्षी चौक एवं महावीर चौक पर जमकर पथराव, तोड़फोड़, आगजनी एवं फायरिंग की गई थी। पुलिस के अनुसार, उपद्रव थमने के बाद मीनाक्षी चौक के निकट चेकिंग अभियान चलाया गया तो भारी तादाद में अवैध असलहा बरामद किया गया था। इनमें छह तमंचे, चार देशी बंदूक एवं रायफल, एक पिस्टल के साथ ही 42 खाली कारतूस, बिना प्रयोग किए कारतूस के साथ ही पेट्रोल की बोतलें, तलवारें, चाकू एवं अन्य असलाह शामिल था। सभी असलहे को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया था, जिसे उपद्रव के मुकदमों की जांच कर रही एसआईटी टीम के सुपुर्द कर दिया गया था। विवेचक इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने बरामद किए गए अवैध असलहे लेने के बाद शहर कोतवाली के मालखाने में जमा करा दिया था। अब बरामद किए गए असलहों को बैलेस्टिक जांच के लिए भेजा जाएगा।
एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि बवाल के दौरान जो भी अवैध असलहा बरामद किया गया था, उसे बैलेस्टिक जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच में ही सामने आएगा कि अवैध असलाह से कितने फायर हुए, उनका क्या इस्तेमाल उपद्रव में किया गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद इसे एसआईटी द्वारा जांच में शामिल कर लिया जाएगा।