फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   CAA nuisance: three more cases filed

उपद्रव प्रकरण में दो और मुकदमे हुए दर्ज

Tue, 31 Dec 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
CAA nuisance: three more cases filed
उपद्रव प्रकरण में तीन और मुकदमे हुए दर्ज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। 20 दिसंबर को हुए उपद्रव के मामले में सोमवार को तीन और मुकदमे दर्ज किए गए हैं। अब मुकदमों की संख्या बढ़कर 43 पहुंच गई है। मामले की जांच कर रही एसआईटी को इन दोनों मुकदमों की एफआईआर कॉपियां दे दी गईं हैं।
सीएए को लेकर शहर में 20 दिसंबर को हुए हिंसक प्रदर्शन और उपद्रव के दोनों मुकदमे शहर कोतवाली में दर्ज किए गए हैं। इनमें मोहल्ला खालापार निवासी अकबर पुत्र नियाज ने तहरीर देकर बताया कि उपद्रवियों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की थी। उधर, मोहल्ला खालापार के ही अल्ताफ पुत्र हाजी अनवर ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उपद्रवियों की भीड़ घर में घुस आई और वहां खड़ी गाड़ी तोड़ डाली। पुलिस ने दोनों मुकदमे पंजीकृत कर लिए हैं। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि दोनों मुकदमों की एफआईआर कॉपियां बवाल की जांच कर रही एसआईटी को दे दी गईं हैं।
विज्ञापन

पूर्व सांसद सईदुज्जमां ने भी दर्ज कराया मुकदमा
मुजफ्फरनगर। सीएए को लेकर 20 दिसंबर को हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन के मामले में सोमवार शाम पूर्व सांसद सईदुज्जमां ने भी थाना सिविल लाइंस में आगजनी का मुकदमा दर्ज कराया है। पूर्व सांसद ने तहरीर देकर बताया कि मेरठ रोड स्थित देना बैंक के सामने मौजूद घर में उनकी दो कार खड़ी हुईं थीं। आरोप है कि उपद्रव के दौरान अज्ञात लोगों ने उनकी दोनों कारों में भी आग लगा दी, जिससे दोनों कारें पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गईं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर एफआईआर कॉपी जांच के लिए एसआईटी को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

43 तक पहुंची मुकदमों की संख्या
मुजफ्फरनगर। सीएए को लेकर हुए बवाल के मामले में दर्ज किए गए मुकदमों की संख्या अब बढ़कर 43 तक पहुंच गई है। इनमें से 37 मुकदमे थाना सिविल लाइंस में और छह शहर कोतवाली में दर्ज किए गए हैं। सभी मुकदमों की जांच एसपी क्राइम आरबी चौरसिया के नेतृत्व में गठित एसआईटी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed