{"_id":"5e0a45b88ebc3e87c67eca62","slug":"caa-nuisance-six-teams-formed-for-arrest-muzaffarnagar-news-mrt4613120184","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए छह टीमों का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए छह टीमों का गठन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए छह टीमों का गठन
मुजफ्फरनगर। सीएए को लेकर हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन के दौरान पथराव, तोड़फोड़, आगजनी व फायरिंग करने वाले उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए थाना सिविल लाइंस व शहर कोतवाली में तीन-तीन टीमों का गठन किया गया है।
एसपी सिटी सतपाल आंतिल ने बताया कि दोनों थानों में हुए उपद्रव में शामिल आरोपियों की पहचान वीडियोग्राफी व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की जा रही है। अब तक सिविल लाइंस थाने में 50 और शहर कोतवाली में पांच उपद्रवियों की पहचान खंभों पर चस्पा किए गए फोटो वाले पोस्टर से की जा चुकी है। इन सभी की गिरफ्तारी के लिए दोनों थानों में तीन-तीन टीमों का गठन कर दिया गया है, जिसमें चरणबद्ध तरीके से उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जाने लगी हैं। एसपी सिटी ने बताया कि दबिश के दौरान पकड़े गए व्यक्ति को थाने लाने के बाद उसकी बवाल की वीडियोग्राफी व सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पहचान सुनिश्चित की जाएगी। उपद्रवी के रूप में पहचान सुनिश्चित होने के बाद ही गिरफ्तार व्यक्ति को जेल भेजा जाएगा। किसी भी बेकसूर को किसी सूरत में भी गिरफ्तार नहीं किया जाएगा।