फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   CAA nuisance: Peace committees will be re-constituted

नए सिरे से गठित होंगी शांति समितियां

Tue, 31 Dec 2019 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
CAA nuisance: Peace committees will be re-constituted
मुजफ्फरनगर। सीएए के विरोध में हुए बवाल के बाद अब थाना एवं चौकी स्तर के साथ ही जनपद स्तर तक पर शांति समितियों का नए सिरे से गठन किया जाएगा। नए सिरे से गठित होने वाली शांति समितियों में दोनों वर्गों के गण्यमान्य नागरिकों के साथ ही नेता एवं युवा वर्ग को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

सीएए को लेकर 20 दिसंबर को शहर क्षेत्र में हुए उपद्रव के बाद जिला स्तर पर गठित शांति समितियां माहौल को शांत नहीं कर सकीं। जिसको लेकर शांति समितियों पर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस, प्रशासन द्वारा 20 दिसंबर से पहले लगातार शांति समितियों की बैठकें आयोजित की गईं, लेकिन किसी भी रूप में अफसरों को उग्र भीड़ के सड़क पर उतरने का इनपुट नहीं मिला। नतीजतन, पुलिस-प्रशासन भीड़ सड़क पर न आने का अनुमान लगाते रहे। यही पता चलता रहा कि लोग शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन देकर लौट जाएंगे। लेकिन जुमे की नमाज के बाद सड़क पर उतरी हजारों की भीड़ ने हिंसा और उपद्रव शहर की सड़कों पर किया, उसने अफसरों के होश उड़ा दिए। शहर की सड़कों पर इतनी भीड़ उमड़ने का आंकलन नहीं होने के चलते पुलिस-प्रशासन अब पुरानी शांति समितियों को समाप्त करने एवं नए सिरे से शांति समितियां गठित करने की कवायद में जुट गया है। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि इस बार शांति समितियों में दोनों वर्गों के गण्यमान्य लोगों के साथ ही राजनेता, मीडियाकर्मी और खासकर युवा वर्ग को भी शामिल किया जाएगा। इसमें ऐसे लोगों को तरजीह दी जाएगी, जो पुलिस-प्रशासन को वास्तविक इनपुट दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed