{"_id":"5e08f16a8ebc3e87b07070c7","slug":"caa-jamiat-ulma-a-hind-will-treat-the-injured-muzaffarnagar-news-mrt461156999","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायलों का पूरा खर्च उठाने का किया वादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायलों का पूरा खर्च उठाने का किया वादा
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जमीयत उलमा ए हिंद के पदाधिकारियों ने 20 दिसंबर को शहर में हुए उपद्रव के बाद गिरफ्तार किए गए निर्दोषों एवं घायलों की मदद का भरोसा दिया है। जमीयत के पदाधिकारियों ने घायल हुए साबिर के घर पहुंचकर उसकी मदद की।
रविवार को जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सय्यद अरशद मदनी के निर्देश पर जमीयत उलमा उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष मौलाना नजर मोहम्मद व सचिव हाजी शाहिद त्यागी, जिलाध्यक्ष मौलाना क़ासिम क़ासमी, जिला महासचिव मौलाना मुकर्रम अली क़ासमी, मौलाना ताहिर क़ासमी, मौलाना कलीमुल्लाह, इकराम कस्सार, हाजी मुर्सलीन आदि मोहम्मद साबिर के घर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि साबिर पुलिस की गाड़ी से घायल हुआ है। जमीयत के पदाधिकारियों ने आर्थिक मदद करते हुए इलाज का पूर्ण खर्च देने का भरोसा दिया। इस दौरान मौलाना नजर मोहम्मद ने कहा कि जमीयत उलमा हिंद निर्दोषों की पैरवी के लिए तैयार है तथा घायलों का मुफ्त में इलाज करा रही है। यदि कोई निर्दोष व्यक्ति है या घायल है तो जमीयत उलमा से संपर्क कर सकता है। उन्होंने लोगों को अपने मोबाइल नंबर भी दिए। कहा कि जमीयत उलमा हिंद बेकसूरों के साथ कंधा मिलाकर खड़ी है। घायल व्यक्ति के इलाज का खर्च भी जमीयत उलमा उठाएगी और गिरफ्तार किए गए बेकसूरों की पैरवी भी करेगी।