{"_id":"5e0656328ebc3e87c70dd862","slug":"caa-feminine-prayers-performed-muzaffarnagar-news-mrt4608642127","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़े पहरे में हुई जुमे की नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़े पहरे में हुई जुमे की नमाज
विज्ञापन
फक्करशाह चौक पर मस्जिद में जुमे की नमाज अता करते लोग।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर एक सप्ताह पूर्व सुलगी शहर की फिजा को देखते हुए शुक्रवार को जुमे की नमाज भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में संपन्न हुई। बवाल में झुलसे शहर के सभी चौराहों व संवेदनशील स्थलों पर फोर्स तैनात रही।
सीएए को लेकर गत शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद शहर के मीनाक्षी चौक व महावीर चौक के साथ ही कच्ची सड़क व मदीना चौक पर जमकर हिंसा हुई थी। मदीना चौक पर हाजीपुरा, रुड़की रोड, बझेड़ी व सरवट की तरफ से आई उग्र भीड़ ने अफसरों को घेर लिया था। इस शुक्रवार जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन पहले से अधिक मुस्तैद नजर आया। एक सप्ताह पूर्व जिस मदीना चौक पर पुलिस फोर्स व अफसर घिरे थे, वहां से इस बार पुलिस फोर्स की ड्यूटी हटाकर सरवट कब्रिस्तान के सामने स्थित टी-प्वाइंट पर कर दी गई। कच्ची सड़क क्षेत्र में हुए बवाल के मद्देनजर पुलिस चौकी पर सीओ सिटी दीक्षा शर्मा के साथ ही सीओ मंडी हरीश भदौरिया मय फोर्स के डेरा डाले रहे। जिस जिला अस्पताल पर लद्दावाला व मल्हूपुरा से भीड़ निकलकर आई थी, वहां भी इस बार भारी फोर्स तैनात रही। वहीं, बकरा मार्केट से भी एक सप्ताह पूर्व भारी भीड़ नावल्टी चौक पहुंची थी, इसके चलते इस बार नावल्टी चौक पर भी पुलिस टीम मौजूद रही। इनके अलावा, एक सप्ताह पूर्व मीनाक्षी चौक व महावीर चौक पर भी फोर्स अधिकारियों के साथ डेरा डाले रही। महावीर चौक पर भी इस बार भारी फोर्स रही, पिछले सप्ताह यहां फोर्स ड्यूटी नहीं थी। इसके अलावा, शहर के फक्करशाह चौक, सुजड़ू चुंगी पर भी इस बार पहले की अपेक्षा अधिक फोर्स को लगाई गई थी।
बघरा में तीन अफसरों ने फोर्स के साथ डाला डेरा
तितावी। कस्बा बघरा में शुक्रवार को जुमे की नमाज के मद्देनजर ऐहतियातन भारी फोर्स के साथ तीन-तीन अफसर देर शाम तक मौजूद रहे। एसपी क्राइम बीबी चौरसिया, एसपी ट्रैफिक बीबी चौरसिया व एसपी देहात नेपाल सिंह के साथ ही सीओ फुगाना सोमेंद्र सिंह नेगी भी भारी पुलिस बल के साथ बघरा में ही मौजूद रहे। इस दौरान जुमे की नमाज से पहले और बाद में किसी भी व्यक्ति को सड़क या दुकान के बाहर खड़ा होने नहीं दिया गया।