फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Businessmen anger against chairpersons

पालिका मार्केट के दुकानदारों ने समस्याओं के समाधान की मांग की

Tue, 21 Jan 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Businessmen anger against chairpersons
तुलसी पार्क में नगरपालिका के दुकानदारों की समस्या संबध में बैठक करते व्यापारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पालिका मार्केट के दुकानदारों ने समस्याओं के समाधान की मांग की
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दुकानों के किराये संबंधी समस्याओं का समाधान नहीं होने पर नगर पालिका मार्केट एसोसिएशन ने 25 जनवरी को आंदोलन की घोषणा की है। उन्होंने चेयरपर्सन का पुतला जलाने की चेतावनी दी। एक व्यापारी ने कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर चेयरपर्सन के आवास पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।

सोमवार केे तुलसी पार्क में आयोजित नगर पालिका मार्केट एसोसिएशन की बैठक में पालिकाध्यक्ष पर दुकानदारों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया। मुख्य अतिथि कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने पद संभालते ही व्यापारियों से किराया लेना बंद कर दिया। फिर आनन-फानन में किराया बढ़ोतरी, प्रीमियम, वारिसान आदि का प्रस्ताव पास कर दिया। मंडलायुक्त द्वारा प्रस्ताव को रद्द करने के बावजूद व्यापारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि चेयरपर्सन की हठधर्मिता से कुछ व्यापारियों की स्थिति खराब होने लगी है। एक व्यापारी की मृत्यु भी हो चुकी है। यदि 24 जनवरी तक समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता है तो 25 जनवरी को नगर पालिका परिसर में धरना दिया जाएगा। इसी दिन दोपहर में एक बजे पालिकाध्यक्ष का पुतला फूंका जाएगा और दोपहर में दो बजे चेयरपर्सन के आवास पर एक व्यापारी आत्मदाह करेगा। बैठक में राकेेश त्यागी, भानूप्रताप, राम प्रकाश साहनी, विरेंद्र अरोरा, राजेंद्र अरोरा, किशनलाल नारंग, विजय मदान, महेंद्र नाथ, शिशुकांत गर्ग, जसप्रीत, सुशील कुमार, प्रदीप गुप्ता, ओमबीर सिंह, धीर सिंह, अशोक, अनुज, मोहब्बत त्यागी, मोहम्मद चांद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed