अमर उजाला विशेष : ग्राम प्रधान रेखा ने खास बातचीत में किए कई दावे, गांव में कराएंगी ये बड़े काम
ग्राम प्रधान रेखा देवी ने अमर उजाला से खास बातचीत में गांव के विकास के लिए कई बड़े दावे किए हैं। पढ़िए रेखा ने गांव में क्या-क्या काम कराने की योजना बनाई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर के गांव भोपा की प्रधान बनीं रेखा देवी का कहना है कि पात्रों को केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा। गांव में बस अड्डा नहीं होने से बस मुख्य मार्ग पर ही खड़ी होती है, जिससे दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है, पहले भी दुर्घटना हो चुकी हैं। इसे ध्यान में रखते हुए प्रयास किया जाएगा कि बस स्टैंड का निर्माण हो। जहां पर यात्रियों के लिए टीन शेड आदि नहीं है वहां पर इसकी व्यवस्था कराई जाएगी। अधिकारियों से मिलकर मार्ग पर रोडवेज बसों आदि के संचालन को बढ़वाया जाएगा। पात्र लोगों को सरकारी योजना का लाभ मिल सके इसे गंभीरता से लेंगे।
जलभराव सबसे बड़ी समस्या
मोरना ब्लाक का गांव भोपा पहली बार पिछड़ी जाति की महिला के लिए आरक्षित हुआ था, जिसमें रेखा देवी भी पहली बार चुनाव लड़ीं, जिसमें विजय प्राप्त कीं। 12 हजार की आबादी वाले भोपा गांव में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, थाना, इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेज भी है। कन्या इंटर कॉलेज भी है। इसके बावजूद गांव में पानी की निकासी न होना सबसे बड़ी समस्या है। जलभराव के कारण सड़कें सही नहीं है।
गांव प्रधान रेखा देवी का कहना है कि गांव में जलभराव की समस्या बड़ी है, इस पर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। पिछले कई वर्षों से जल निगम द्वारा पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था, जो अभी तक चालू नहीं हो सकी है। प्रयास कर उसको भी चालू कराया जाएगा। गांव में होने वाले छोटे-छोटे विवादों को आपसी सौहार्द के साथ निपटाया जा सके, इसके लिए भी लोगों का एक समूह तैयार किया जाएगा। भोपा स्थित गोशाला की व्यवस्था के प्रति भी गंभीर है। भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाया जाएगा, ताकि क्षेत्र के लोगों को यह सुविधा बेहतर तरीके से मिल सके।
ग्राम प्रधान की प्रोफाइल
नाम - रेखा देवी
शिक्षा- कक्षा आठ
काम- गृहिणी
राजनीति- किसी राजनैतिक पार्टी से संबंध नहीं
- पहली बार चुनाव लड़ीं और जीत दर्ज की।