{"_id":"5fb6bbe18ebc3e9bbb18e1d1","slug":"bus-driver-dies-under-suspicious-circumstances-muzaffarnagar-news-mrt5117109186","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस चालक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस चालक की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
भोपा सीएचसी में बस चालक की मौत होने पर विलाप करती पत्नी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
बस चालक की संदिग्ध हालात में मौत
मुजफ्फरनगर, भोपा/मोरना। ककरौली क्षेत्र के गांव जड़वड़-कटिया में भैंसा-बुग्गी को साइड लगने पर बस छोड़कर भागे चालक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। कुछ दूरी पर वह अचेेतावस्था में पड़ा मिला, जिसे सीएचसी में मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
भोपा क्षेत्र के गांव भोकरहेड़ी में सुभाष चौक निवासी विजय (45) मुजफ्फरनगर-मीरापुर रूट की देहात क्षेत्र की प्राइवेट बस पर चालक के रूप में काम करता था। बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे विजय बस लेकर मीरापुर से लौट रहा था। जैसे ही वह ककरौली क्षेत्र के गांव जड़वड़-कटिया में पहुंचा, अचानक सामने से आती भैंसा-बुग्गी में बस की साइड लग गई, जिससे भैंसा-बुग्गी सड़क किनारे स्थित तालाब में जा गिरी। हादसे से डरकर चालक विजय बस को वहीं छोड़कर भाग गया। इसके कुछ देर बाद वह गांव जड़वड़-कटिया से करीब एक किलोमीटर दूर अचेतावस्था में पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस उसे लेकर भोपा सीएचसी पहुंची, जहां डॉक्टरों ने विजय को मृत घोषित कर दिया। विजय की मौत की सूचना पर परिजन व ग्रामीण सीएचसी जा पहुंचे और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर ककरौली व भोपा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। ककरौली एसएसआई इंस्पेक्टर वासिद सिद्दीकी ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में विजय के हृदयरोगी होने की भी बात सामने आई है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।