{"_id":"59eb91624f1c1b6a678b6f25","slug":"bus-and-trains-on-bhaiyaju-full","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैयादूज पर बस और ट्रेनें फुल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैयादूज पर बस और ट्रेनें फुल
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 21 Oct 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
jam
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। भैयादूज पर्व पर बस और ट्रेनों में भीड़ उमड़ पड़ी। रोडवेज बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों में मारामारी मची रही। टिकट लेने के लिए घंटों तक इंतजार करना पड़ा।
बसों में यात्रियों ने बच्चों और बैग खिड़की के सहारे भीतर पहुंचाए। सीट के लिए जद्दोजहद करनी पड़ी। उधर, डग्गामार वाहनों ने भी खूब चांदी काटी। लोगों ने वाहनों की छतों पर सवार होकर जान जोखिम में डालकर सफर किया।
दिन निकलते ही बसों और ट्रेनों में भीड़ उमड़ पड़ी। बहनों के घर भाई और भाई के घर बहनें मंगल तिलक के लिए निकल पड़े। रोडवेज डिपो पर लोकल के साथ दूरदराज की बसों में खासी भीड़ रही।
विज्ञापन
भीड़ को लेकर डिपो पर व्यवस्था बिगड़ गई। बसों में चढ़ने के लिए यात्रियों को खिड़की पर जगह नहीं मिल सकी। इसके चलते कुछ लोगों ने बच्चों और बैग को खिड़की के माध्यम से भीतर पहुंचाया। ऐसा ही हाल ट्रेनों में रहा।
पैसेंजर से लेकर एक्सप्रेस ट्रेनों के सामान्य कोच में सवार होने के लिए यात्रियों में आपाधापी का माहौल रहा, जिसके चलते भाइयों को बहनों के घर पहुंचने के लिए कड़ी मशक्कतों भरा सफर करना पड़े। रेलवे स्टेशन के पूछताछ काउंटर समेत टिकट विंडो पर यात्रियों की कतार लगी रही।
भैयादूज पर्व पर रेलवे स्टेशन पर 1000 से अधिक टिकट बिके हैं। रोडवेज को भी भैयादूज पर 30 से 32 लाख रुपये की कमाई का आंकड़ा छुआ है। रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ इंस्पेक्टर सोनी शर्मा और जीआरपी एसओ किशन अवतार सिंह ने तलाशी अभियान चलाया। एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि डिपो पर बसे पर्याप्त रही है। इस बार यात्रियों की संख्या अनुमान के हिसाब से कम रही है।
वहीं खतौली में भैयादूज पर्व पर नगर में जीटी रोड पर सुबह से ही वाहनों का जाम लगा रहा। पेट्रोल पंपों पर भी भीड़ रही। जानसठ रोड, बड़ा बाजार में सड़क किनारे मिष्ठान तथा खील बताशों की दुकानें लगने से जीटी रोड का यातायात दिनभर रेंगता रहा।