{"_id":"621d15f70bd05260352d6c92","slug":"bullet-rider-killed-in-tractor-trolley-collision-two-injured-muzaffarnagar-news-mrt5787517135","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बुलेट सवार वृद्ध की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बुलेट सवार वृद्ध की मौत, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर, भोपा। कासमपुरा चौराहे पर बुलेट व ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत में बुलेट सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। चालक गंभीर घायल हो गया। पास से गुजर रहा स्कूटर सवार भी चपेट में आकर घायल हो गया।
ककरौली थाना क्षेत्र के गांव का कम्हेड़ा निवासी मोहम्मद असजद अपने पड़ोसी 60 वर्षीय दिलबहार के साथ बुलेट पर सवार होकर भोपा थाना क्षेत्र के गांव बाकरनगर जा रहा था। असजद नंगला बुजुर्ग गांव से होता हुआ जब कासमपुरा चौराहे पार कर रहा था, तभी मुजफ्फरनगर की ओर से आ रही ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बुलेट चालक असजद व वृद्ध दिलबहार घायल हो गए। पुलिस व आसपास के लोगों की मदद से दोनों को जिला चिकित्सालय भेजा। गंभीर हालत के चलते दिलबहार को चिकित्सकों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
परिजनों के अनुसार वृद्ध की रास्ते में ही मौत हो गई। घटनास्थल पर भीड़ ने ट्रैक्टर चालक की धुनाई कर उसे एक दुकान में बंद कर लिया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर चालक व ट्रैक्टर ट्राली को छुड़ाया और थाने ले गई। हादसे के दौरान स्कूटर पर सवार होकर पास से गुजर रहे बिलासपुर निवासी उस्मान भी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर घायल हो गया। उसका स्कूटर भी क्षतिग्रस्त हो गया।